फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. ठाकुरदीन ने सबको शिक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले पं. ठाकुरदीन पाठक का जन्म शताब्दी समारोह सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना। सुभाष राष्ट्रीय इंटर कालेज सैदही के प्रांगण में उन्हें याद किया गया। समाज के प्रति उनके द्वारा किये गए प्रयासों की चर्चा हुई। वक्ताओं ने पं. ठाकुरदीन को नमन करते हुए उन्हें एक करिश्माई व्यक्तित्व बताया। कहा कि तहसील जलालपुर के गांवों में सब से पहले उन्होंने ही शिक्षा की क्रांति फैलायी। रजनीश शुक्ल के संचालन व राम समुझ तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि वे बात के धनी, इरादे के पक्के और अपनी विचारधारा के अटल थे। उन्होंने परिस्थितियों से कभी समझौता नहीं किया। सुभाष राष्ट्रीय इंटर कालेज इसका जीवंत उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गोपालगंज हाफिज इरशाद ने पं ठाकुरदीन पाठक के बारे में विस्तार से चर्चा की।
पं. ठाकुरदीन के पौत्र व महाविद्यालय के प्रबंधक आलोक पाठक ने कहा कि दादा जी के साथ बिताया समय हम सभी के जीवन की अमूल्य यादें हैं। संयोजक डॉ. रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि वे एक प्रेरणा और प्रेरक थे। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी पाठक, वक्ता उत्कर्ष पाठक, प्रांजल पाठक, सीताराम पांडेय, मायाराम मिश्र, भाजपा के रामप्रकाश यादव ने भी विचार दिए। छात्रा शालिनी, प्रियंका व खुशबू ने सरस्वती वंदना सुनाई। छात्रा संध्या की गाई सोहर व छात्र फैजान का गीत सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें