फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी, वाहन तोड़ा

Tue, 07 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र के इटरौरा गांव में शनिवार रात सगे भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़कर पीटा और वाहन की चाभी भी छीन ली। लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने सड़क जाम कर वाहन को घेर लिया और उसे जलाने की धमकी तक दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इटरौरा गांव में सगे भाई अजीत और विपिन के बीच गाड़ी को लेकर विवाद हुआ था। विपिन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, सिपाही महेश यादव, सिद्धांत सिंह और चालक होमगार्ड संजय मिश्रा पहुंचे और स्थिति शांत कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों भाई उग्र हो गए और फावड़ा लेकर पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े।

हमलावरों ने सिपाही सिद्धांत सिंह की वर्दी फाड़ दी और वाहन का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और रास्ता जाम कर वाहन को घेर लिया। पीआरवी कर्मियों ने किसी तरह जान बचाकर कंट्रोल रूम व उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सगे भाई अजीत, विपिन के अलावा इनके पिता बुद्धिराम, मां सरोजा देवी, रामप्रसाद, अभयराज और लक्ष्मी शामिल हैं।
हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सर्वदमन सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें