मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में मंगलवार को भाजपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बीएलओ पर मनमानी व लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बीएलओ द्वारा सूची में नाम बढ़ाने व घटाने का कार्य स्थलीय सर्वे न करके घर बैठे पूरा किया जा रहा है। इससे ये समस्याएं ज्यादा सामने आ रही हैं।
प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसपी सिंह को सौंपा। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएलओ की मनमानी के चलते ही मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर मनमानी सामने आ रही है। कहीं किसी का नाम सूची से गायब कर दिया गया तो कहीं फोटो व नाम गलत दर्शाया जा रहा है। मतदाताओं की शिकायत पर भी ये खामी दूर नहीं हो रही।
इससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसपी सिंह को सौंपा गया। इसमें गोविंदापुर, मदारभारी, इटवा, चंदापुर आदि गांवों में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, संजय सिंह, दिलीप तिवारी, दीपक तिवारी, द्वारिका नाथ मिश्र, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।