फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में चार को 10 साल की कैद

Tue, 11 Aug 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के एक मामले में चार आरोपियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुुनाई गई है। चारों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन


जैतपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि सरिता का विवाह पाभीपुर निवासी अनिल कुमार के साथ हुआ था। 17 फरवरी 2008 को ससुराल जाने के बाद से ही बाइक व सोने की चेन के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

बाद में एक मार्च 2009 की रात में सरिता की हत्या कर दी गई।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों का चालान किया था। मामला सत्र परीक्षण के लिए पेश हुआ, तो उसमें आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दोषी पाया गया। इसके बाद पति अनिल कुमार, सास डाढा, जेठ अवधेश व ससुर रामशकल को अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें