फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जल निकासी रोकने का विरोध करने पर पीटा

Sun, 09 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जल निकासी बंद किए जाने की शिकायत करने पर लखनिया गांव के लोगों पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने लाठी से मारपीट कर पांच महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर क्षेत्र के लखनिया गांव में कुछ लोगों ने जल निकासी बंद कर दी थी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने 112 नंबर पर की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल निकासी का रास्ता खोलवा दिया। आरोप है कि पुलिस टीम के जाने के बाद गांव के कुछ लोगों से फिर से जल निकासी बंद कर दी। विरोध करने वालों पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में गांव की बिंदु देेवी, ध्रुव कुमार, अमित, सुमित, मनोज, मुकेश, खुशी, सौरव, राहुल, सरोजा, प्रियंका, रक्षा, निर्मला आदि घायल हो गईं। इसका उन लोगों ने विरोध किया तो विपक्षी लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए। इससे उन लोगों को काफी चोटें आयी हैं। पुलिस का कहना है कि छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें