इसी दौरान मतों की गड्डी बदल दी गई। उस समय मतगणना की मांग की गई, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलक्ट्रेट के निकट बेमियादी धरना दिया जाएगा।
मालूम हो कि बसखारी दक्षिणी वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए राजमन व पूनम राजभर के बीच कांटे का मुकाबला था। मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राजमन को विजयी घोषित किया गया। इस पर पूनम राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार देर रात कुछ देर के लिए बिजली चली गई थी।
उसी दौरान मतपत्र में गड़बड़ी की गई। पुनर्मतगणना की मांग उस समय भी की गई, लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांग को ठुकराते हुए मतगणना जारी रखी। बाद में राजमन को विजयी घोषित कर दिया। इसे लेकर सोमवार को पूनम राजभर के समर्थक कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुनर्मतगणना की मांग करने लगे।
मतों की गिनती में गड़बड़ी किए जाने की मांग करते हुए कहा गया कि यदि उनकी मांग का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र, कृष्णकुमार, मुंशीलाल, सुमित्रा, मालती देवी, रंजना, नन्हेंराम आदि मौजूद रहे।