फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदा? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षक भर्ती व नीट में आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग व बहुजन मुक्ति पार्टी ने संयुक्त तौर पर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से आरक्षण को समाप्त कर पिछड़ा वर्ग के युवाओं के साथ धोखा किया गया है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही खत्म किए आरक्षण को फिर से लागू नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। धरने की समाप्ति से पहले दोनों संगठनों ने अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में मौजूद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती में जिस प्रकार से पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त किया गया वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह योग्यता के बावजूद संबंधित वर्ग के अभ्यर्थियों का हक मारने की एक सोची समझी साजिश है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने कहा कि नीट प्रवेश परीक्षा में भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। सरकार को अपना यह अनुचित फैसला वापस लेना चाहिए।
बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि जिस प्रकार से शिक्षक भर्ती व नीट प्रवेश परीक्षा में आरक्षण को समाप्त किया गया है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गयी कि यदि शीघ्र ही आरक्षण बहाली का निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान रामसुमेर वर्मा, लालजी गौतम, ओमप्रकाश निगम, साजन राजभर, गुरू प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें