फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा गया कि तालाब पर कब्जा कर लिए जाने से जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष रतना निषाद ने कहा कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।

कहा कि सारंगनगर गांव स्थित तालाब में न सिर्फ एक दर्जन से अधिक घरों का गंदा पानी जाता है, वरन बारिश का पानी भी उसी में जाता है। बीते दिनों गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब की पटाई कर उस पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। इसी का नतीजा है कि अवैध निर्माण लगातार जारी है। तालाब का अस्तित्व समाप्त हो जाने के चलते जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही अवैध निर्माण न रुकवाया गया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस दौरान मोहम्मद हुसैन, रईस खान, मकसूद, रमजान अली, आयशा बानो, मोहम्मद हारुन, रेहाना बानो, एजाज अहमद, ज्ञानमती व राजेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें