प्रदेश के मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए। इसके बाद भी समाज के सदस्यों का हित तय हो सकेेगा। वक्ताओं ने बीते दिनों संतकबीरनगर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से दिवंगत अखिलेश निषाद के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
कहा कि ऐसा करने से ही निषाद समाज का कष्ट कुछ हद तक दूर हो सकेगा। दोषी पुलिस व प्रशासिनक अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि इस पर तत्काल निर्णय लिए जाने की जरूरत है।
जिले में मछुआरा समाज का उत्पीड़न रोके जाने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर राजाराम निषाद, संतलाल निषाद, तिलकधारी निषाद, रामजनम, घनश्याम व महेन्द्र कुमार गोड आदि मौजूद रहे।