फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की फिर से तैनाती का विरोध

Mon, 20 Jul 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर एसडीएम रहे महेन्द्र को कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है। रविवार को सदर एसडीएम रमापति व उनकी पत्नी के बीच सार्वजनिक रूप से हाथापाई का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने उन्हें अकबरपुर सदर से हटाए जाने का निर्णय ले लिया था। सोमवार को डीएम विवेक ने रमापति को फिर से आलापुर का एसडीएम नियुक्त कर दिया। आलापुर के एसडीएम महेन्द्र को जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है। जबकि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रहे पंकज कुमार नए एसडीएम सदर बनाए गए।

गौरतलब है कि रमापति को कुछ दिनों पूर्व ही आलापुर से हटाकर सदर में तैनात किया गया था। उधर आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमापति को फिर से आलापुर भेजे जाने का अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्हें तत्काल वापस बुलाया जाए।
विज्ञापन


उनके यहां रहते कई तरह की समस्याएं खड़ी होंगी। अधिवक्ताओं ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया और कहा कि प्रशासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें