फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो प्रेरणा कैंटीन के लिए मांगा गया ब्लॉकों से प्रस्ताव

Sun, 14 Dec 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस बार छह प्रेरणा कैंटीन बनाने का लक्ष्य मिशन की ओर से मिला था। जिसमें विभाग की ओर से चार प्रस्ताव पहले ही भेजा गया है। अब बची दो अन्य प्रेरणा कैंटीन के लिए अन्य ब्लॉकों से आवेदन मांगे गए हैं। जिससे उनका भी संचालन समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन

इन कैंटीनों का संचालन समूह की महिलाएं करेंगी। इससे एक कैंटीन चलाने के लिए छह से 10 महिलाओं का एक समूह बनाया जाएगा। इससे करीब 40 से 48 महिलाओं को फायदा होगा और उनके हाथ में खुद का रोजगार होगा। जिले भर में 12249 स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है। वर्तमान में 21 कैंटीन अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही हैं। अब जिन स्थानों पर कैंटीन खोलने की तैयारी है, उनमें विकास भवन, कलेक्ट्रेट, शिवबाबा धाम व श्रवण क्षेत्र शामिल हैं। प्रथम चक्र में शिवबाबा में इसके संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। यहां पर सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। वहीं दो अन्य का प्रस्ताव ब्लॉकों से मांगा गया है। डीसी स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार कैंटीनों का प्रस्ताव पहले ही भेज दिया गया है। वहीं अब बची दो के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। जल्द ही इन सभी का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें