फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देने का वादा हवाहवाई

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मदैनिया में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान व युवा विरोधी है। एक तरफ किसानों के आंदोलन को लाठी के बल पर दबाने का काम किया जा रहा है तो दूसरी तरफ युवाओं को रोजगार से दूर किया जा रहा है। यह विचार पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता राममूर्ति वर्मा ने मदैनिया बाजार स्थित सपा नेता जितेंद्र निषाद के आवास पर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए। सपा नेता ने कहा कि जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर ठंड के मौसम में सड़कों पर आंदोलित हैं। वहीं भाजपा सरकार उनकी समस्या का निस्तारण कराने की बजाय उन पर लाठियां बरसवा रही है। यह पूरी तरह से अनुचित है। कहा कि युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया गया था, वह हवाहवाई साबित हुआ। मौजूदा समय में युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायत व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, जिससे आने वाले समय में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बन सके। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, भीमलाल कनौजिया, रामचंद्र वर्मा, सूर्यभान यादव, अवधेश गौतम, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें