फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए सिर्फ जलालपुर में कार्यक्रम तय

Fri, 28 Nov 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जिले की सभी तहसीलों में होना है। इसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पूर्व में जिन विधानसभाओं में कार्यक्रम तय हुए थे, उनमें एसआईआर अभियान को लेकर अधिकारियों की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम को बदला गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जानी है। प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला के लिए एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन, फुटबॉल और भारोत्तोलन सहित कम से कम पांच खेलों का आयोजन होगा। इसके लिए विधान सभा क्षेत्र के खिलाड़ी, इच्छुक विद्यालय के छात्र और ग्रामीण अंचलों के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।
जलालपुर में आगामी 13 व 14 दिसंबर को नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि अभी एक ही विधान सभा में खेल प्रतियोगिता की तारीख तय हुई है। आगे अन्य तिथियां तय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें