फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं निपटाई जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के पास धरना देकर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान पदाधिकारियोें ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं, तो आंदोलन कर रहे किसानों पर फर्जी केस दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है। किसान खाद, बीज व सिंचाई के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि कृषि कानूनों से किसान बंधुआ मजदूर बन जाएगा। कृषि कानून वापस लेने के लिए जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, उनकी आवाज को दबाने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर फर्जी केस दर्ज कराए जा रहे हैं। किसान खाद, बीज व सिंचाई के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रामजनम, फलबदन, अजय तिवारी, सियाराम, कैसर जहां, रूदल, मोहम्मद रहमदान ने कहा कि पटरी दुकानदारों को लाइसेंस देने के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें