फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दूर हुई समस्याएं, 15 से पावरलूम बंद करेंगे बुनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। ऑल इंडिया बुनकर फेडरेशन जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि फ्लैट रेट पर बिजली बिल जमा करने के आश्वासन को एक माह का समय गुजर गया, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया जा सका है। ऐसे में आगामी 15 अक्तूबर से पावरलूमों पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बुनकरों ने बताया कि वर्ष 2006 में लागू फ्लैट रेट योजना के शासनादेश को समाप्त कर बीते 4 दिसंबर को नया शासनादेश जारी हुआ। इसमें फ्लैट रेट व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया, जिससे पावरलूम संचालकों व कर्मचारियों में निराशा छा गई। इसके विरोध में बुनकरों ने पावरलूमों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया। बुनकर नेताओं के तमाम प्रयास के बाद बीते दिनों बुनकरों की समस्या समाधान के लिए अपर मुख्य सचिव हथकरघा से हुई वार्ता के बाद सरकार ने घोषणा की कि 31 जुलाई 2020 तक पुराने फ्लैट रेट योजना से ही बुनकरों का विद्युत बिल जमा होगा।
अगस्त 2020 से बुनकरों प्रतिनिधियों से वार्ता कर नई योजना तैयार की जाएगी। बुनकरों का कहना है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को एक माह से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई दिशा निर्देश नहीं जारी किया गया। यह बुनकरों के साथ छलावा है। सरकार के इस कदम से बुनकर बेहद आहत हैं। जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी ने बताया कि आश्वासन के बाद सरकार द्वारा इस दिशा में कोई निर्देश जारी न करने से नाराज बुनकरों ने आगामी 15 अक्तूबर से पावरलूमों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें