फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराई निजी बस, तीन घायल

Sun, 14 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत पटेलनगर तिराहा के निकट यात्रियों से भरी एक निजी बस सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई। इससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य हादसों चार लोग घायल हो गए। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


रविार सुबह एक निजी बस राजसुल्तानपुर से अकबरपुर होते हुए सुल्तानपुर जा रही थी। अकबरपुर नगर के पटेलनगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के निकट सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के लिए बस बेकाबू हो गई। जब तक चालक बस को नियंत्रित करता, तब तक बस सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से जा टकराई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। टक्कर में बस चालक बलवंत (35) पुत्र सूर्यनरायन निवासी कजरी थाना भीटी, रेखा (32) पत्नी प्रवीण निवासिनी राजेसुल्तानपुर थाना राजेसुल्तानपुर व संदीप (27) पुत्र निरंजन निवासी बरियावन थाना सम्मनपुर घायल हो गए। आननफानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 उधर,  फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी रामफेर (62) पुत्र जगतनरायन रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासिनी नीतू (22) पुत्री बच्चाराम शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी अमरावती (40) पत्नी संजय रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी जयचंद्र (28) पुत्र लालबिहारी रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें