फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 29 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मिले टैबलेट

Sat, 13 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्या को टैबलेट वितरित करते डीएम अनुपम शुक्ला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट वितरित किए गए। डीएम अनुपम शुक्ला ने 29 प्रधानाचार्यों को टैबलेट वितरण के दौरान कहा कि अब इससे कामों में आसानी होगी। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि टैबलेट का उपयोग केवल शैक्षणिक व विभागीय कार्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इनका प्रयोग विद्यालयी शिक्षा से इतर गैर-शैक्षणिक कार्यों में न किया जाए। टैबलेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर जैसे यूट्यूब लाइव, जूम सेशन व वेबिनार के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, आईआईटी गांधीनगर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की ओर से आयोजित ऑनलाइन सत्रों से शिक्षकों की क्षमता वृद्धि होगी और छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ेगा। टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आकलन होगा। वहीं, दीक्षा पोर्टल पर मौजूद डिजिटल शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग कराया जाएगा। इसके अलावा टैबलेट के माध्यम से समीक्षा मॉड्यूल, एएनडीसी गतिविधियां मॉड्यूल, मध्याह्न भोजन मॉड्यूल, मानव संपदा पोर्टल एवं उपस्थिति मॉड्यूल, डीबीटी मॉड्यूल तथा पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन जैसे कार्य संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें