फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारियां पूरी, आज से शुरु होंगे आयोजन

विज्ञापन
फोटो 10, अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में सजी प्रभु यीशू की झांकी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां सोमवार को ही पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स व सेंट जांस विद्यालय स्थित चर्च को जहां भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं भव्य झांकी भी सजाई गई है। पर्व के मद्देनजर मंगलवार देर शाम से ही विविध आयोजन शुरू हो जाएगा, जबकि बुधवार को पर्व के दिन प्रार्थना सभा के साथ ही बाल मेले का भी आयोजन होगा। केक काटकर लोगों में न सिर्फ मिठाई का वितरण किया जाएगा बल्कि बच्चों में उपहार का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर जिले में उल्लास सोमवार को दिखाई दिया। अकबरपुर, जाफरगंज व टांडा स्थित चर्च को सोमवार को ही भव्य ढंग से रंगरोगन कर रंगबिरंगी झालरों से सजा दिया गया। अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स परिसर स्थित चर्च को जहां आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य सोमवार को ही पूर्ण कर लिया गया, वहीं भव्य झांकी की भी सजावट शुरू कर दी गई। प्रधानाचार्य फादर विल्सन ने बताया कि मंगलवार देर शाम झांकी को दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। बुधवार भोर में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद केक काटकर भगवान यीशू का जन्मदिवस मनाया जाएगा। वहां मौजूद लोगों में केक व मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों को उपहार दिया जाएगा।
सेंट जॉस विद्यालय के प्रबंधक नवीन जान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पर्व के मद्देनजर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बुधवार भोर में प्रार्थना सभा होगी। केक काटने के बाद मिष्ठान का वितरण होगा। बाद में बाल मेले का आयोजन होगा। इसमें बच्चों को उपहार भी दिया जाएगा। इसके अलावा जाफरगंज व टांडा में भी पर्व को लेकर तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। वैसे पर्व 25 दिसंबर को मनाया जाना है, लेकिन पर्व की बधाई देने का कार्य सोमवार से ही शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को मैसेज कर पर्व की बधाई दे रहे हैं। पर्व के मौके पर एक दूसरे को फूल व बुके देते हैं। इसके मद्देनजर फूलों की दुकानें भी जगह-जगह सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें