फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 579 जोड़ों के विवाह के लिए तेज हुईं तैयारियां

Fri, 13 Jun 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/आलापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष 579 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए इसी माह 28 जून तक विवाह कराने की तैयारी है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

पूर्व में सामूहिक विवाह तहत प्रति विवाह आयोजन पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसमें 60,000 रुपये कन्या के खाते में जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होंगे। 23 मई को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश में इस बार वैवाहिक आयोजन में सिंधोरा भी देने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा सीलिंग फैन, बेडशीट, गद्दा-तकिया, कूल कैन, प्रेस, एल्युमिनियम की कढ़ाई, लाल चूड़ी, लाख का कंगन भी शामिल किया गया है। दो साड़ियों के बजाय अब पांच दी जाएंगी। शादी में दी जाने वाली पायल और बिछिया के वजन में इजाफा किया गया है। पायल 30 ग्राम 65 पंच की होगी वहीं, बिछिया 10 ग्राम 65 पंच की होगी।
विज्ञापन



ये होंगे पात्र

योजना के तहत दूल्हे की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व दुल्हन की 18 वर्ष होनी अनिवार्य है। सामूहिक विवाह के आयोजन में कम से कम 10 जोड़ों की भागीदारी आवश्यक है। निराश्रित कन्याओं, विधवा की पुत्रियों और दिव्यांग बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वर- वधुओं को अपने आधार कार्ड, कन्या के परिवार का आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर व हालिया फोटो देना होगा।

-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कई बदलाव किए गए हैं। कई उपहार सामग्री बढ़ाई गई है, जिसमें सिंधोरा भी शामिल है। इस वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब तक आए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


- विक्रम कौशल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें