जलालपुर नगर के दलाल टोला में सजावट शुरू।-संवाद
जलालपुर। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी को लेकर आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। 55वां जुलूस-ए-मुहम्मदी 25 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए गलियों, मस्जिदों और बाजारों को सजाया जा रहा है।
मरकजी तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत कमेटी ने जुलूस-ए-मुहम्मदी के कार्यक्रमों का समय निर्धारित किया है। इस बार करीब डेढ़ दर्जन अंजुमन इसमें शामिल होंगी। इनमें अंजुमन मुहिब्बाने वतन, शैदाये चारयार, नूरे मिल्लत, इस्लाहुल मुस्लेमीन और आशिकाने रसूल प्रमुख हैं। 25 अगस्त को दलालटोला में गंज शहीदा से अंजुमन मुहिब्बाने वतन कार्यक्रम का आगाज करेगी। अंजुमन पांच निर्धारित स्टॉप पर नातख्वानी करेगी। इसके बाद गंज शहीदा में मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी का बयान होगा।
मिलाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसके अलावा 26 अगस्त को फैजान ग्राउंड, काजीपुरा में मरकजी तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत कमेटी कार्यक्रम आयोजित करेगी। 27 अगस्त को वाजिदपुर में भी कार्यक्रम होगा। इसके बाद कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर जुलूस, नातख्वानी और मुशायरे आयोजित किए जाएंगे। कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग इन आयोजनों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसमें हाजी नबी अहमद, असरार अहमद और हबीब अहमद आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।