विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लीनिक व मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी टांडा अधीक्षक ने ऐसे संस्थानों और झोलाछापों की जानकारी जुटाने के लिए पांच स्वास्थ्य केंद्रों की टीमें गठित की हैं।
सीएचसी टांडा की टीम में डॉ. दिव्यांशु कुमार, डॉ. अजय कुमार, फार्मासिस्ट संतोष कुमार गुप्ता व बीपीएम मो. इस्राइल को लगाया गया है। पीएचसी ब्राहिमपुर कुसमा की टीम में डॉ. राज कुमार यादव, डॉ. गरिमा, फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी व स्टाफ नर्स शीशम, जबकि पीएचसी बड़ागांव इब्राहिमपुर की टीम में डॉ. उजेर अहमद, डॉ. काशान, चीफ फार्मासिस्ट रमेश कुमार व स्टाफ नर्स संध्या शामिल हैं।
इसी तरह पीएचसी ऐनवां की टीम में डॉ. सरिदुता देवी वर्मा, डॉ. अतुल प्रजापति, फार्मासिस्ट सुशील कुमार व स्टाफ नर्स रिया सिंह यादव तथा पीएचसी उतरेथू की टीम में डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. शैलेष कुमार, फार्मासिस्ट अशोक कुमार व मीरा को जिम्मेदारी दी गई है।