फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोगी यात्रियों ने ट्रेन में कराया महिला का प्रसव

विज्ञापन
फोटो 21, जलांधर से आ रही विशेष ट्रेन में सुभद्रा ने बेटे को दिया जन्म। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंजाब से घर के लिए चली महिला का प्रसव ट्रेन में ही कराना पड़ा। सहयात्रियों के सहयोग से प्रसव के बाद महिला को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। उसे पहले से ही दो पुत्र हैं। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ रहे। अकबरपुर स्टेशन उतरने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी प्रारंभिक जांच आदि हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील अन्तर्गत रामपुर सकरवारी निवासी दुर्गेश शनिवार को पंजाब से अपनी पत्नी सुभद्रा के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौटे। सुभद्रा गर्भवती थीं। ट्रेन जब शुक्रवार देर रात मुरादाबाद स्टेशन के निकट पहुंची तभी सुभद्रा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति ने सहयोगी यात्रियों से मदद मांगी तो कुछ चिकित्सा कर्मी व साथ यात्रा कर रहीं महिलाएं मदद के लिए आगे आ गईं।
यात्रियों की मदद से महिला का सामान्य प्रसव हुआ। इसके बाद उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। जच्चा व बच्चा दोनों के स्वस्थ रहने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। शनिवार को अकबरपुर स्टेशन आने के बाद जच्चा व बच्चा दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर आवश्यक जांच व उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें