फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हादसे में पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
रामअनुज।फाइल फोटो
विज्ञापन
सद्दरपुर। ड्यूटी पूरी कर बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौट रहे पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान रामअनुज (52) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जलालपुर क्षेत्र के वसिया गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

उनके बड़े बेटे कौशल के अनुसार, बृहस्पतिवार रात लगभग सात बजे रामअनुज ड्यूटी खत्म करके लौट रहे थे। नूरपुर खुर्द गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण सड़क पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ। वहीं, हेलमेट न पहनने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।
उन्हें घायल अवस्था में देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे कौशल, दिव्यांशु व अनुपम और दो बेटियां अंजली व संगम हैं। पांचों बच्चों का विवाह हो चुका है। इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें