फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज

Fri, 23 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथों के बीच शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलविदा की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को अलविदा की मुबारकबाद दी। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर किए गए थे।
विज्ञापन


मस्जिदों के इर्दगिर्द के अलावा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पवित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज के तौर पर जाना जाता जाता है। अलविदा की विशेष नमाज अदा करने को लेकर एक दिन पहले से ही अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

शुक्रवार सुबह से ही इसे लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। वैसे तो ज्यादातर मस्जिदों में 12 बजे के बाद से ही नमाज होनी थी लेकिन इससे काफी पहले से ही बुजुर्ग, बच्चे व युवाओं का मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


अकबरपुर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में अलविदा नमाज से पूर्व इमाम-ए-जुमा मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ने लोगों से अपील की कि आने वाले दिनों में मनाए जाने वाले ईद पर्व में कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे एक माह में की गई इबादत बेकार जाए।

 उधर जामा मस्जिद शहजादपुर चौक के मुतवल्ली कलाम मोहम्मद खां ने बताया कि अलविदा की नमाज अदा करने में नमाजियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे।

इस मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अहमद ने नमाज अदा कराने के साथ ही लोगों से अपील की कि वे बढ़ते आतंकवाद का एकजुट होकर सामना करें और इसे जड़ से मिटाने के लिए सरकार का सहयोग करें।

शहजादपुर स्थित मदीना मस्जिद में शहर इमाम शकील अख्तर, मस्जिद कादरिया में हाफिज हमीदु़ज्जमा, मस्जिद रजा में मौलाना मोहम्मद सुहैल व मौलाना मस्जिद में मौलाना अबुल फायक ने अलविदा की नमाज अदा कराई।

जलालपुर के मदीना जामा सराय चौक कारी गयासुद्दीन, जामा मस्जिद उर्दू बाजार में हाफिज मोहम्मद जकरिया, रौजा हजरत कासिम सराय चौक में मौलाना रईस अहमद ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा हुई।

 अलविदा नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। प्रमुख मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

जिला मुख्यालय के शहजादपुर चौक में मस्जिद के अलावा मुख्य मार्ग पर भी रोजेदारों व अन्य लोगों ने नमाज पढ़ी। इसे देखते हुए यहां दोपहर 12 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था जो डेढ़ घंटे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें