फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवा दिवस पर मुख्यमंत्री से सम्मानित होंगे प्रवीण

Sun, 12 Jan 2025 07:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में अंबेडकरनगर के यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता को उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। इससे पहले वर्ष 2019-20 व 2020-21 में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

युवान फाउंडेशन के संस्थापक व विकासखंड टांडा के ग्राम ब्राहिमपुर कुसुमा निवासी प्रवीण गुप्ता के पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता व्यवसायी हैं और माता प्रेमा देवी गृहणी हैं। वर्ष 2010 से वह समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने अब तक व्यक्तिगत रूप से 29 बार रक्तदान किया है और 500 से अधिक यूनिट रक्तदान का प्रबंधन कर जिले में रिकॉर्ड स्थापित किया है। इसके लिए वर्ष 2020 में इन्हें यूथ आइकाॅन से सम्मानित किया गया। साथ ही विवेकानंद युवा पुरस्कार, पर्यावरण योद्धा सम्मान एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया था। प्रवीण गुप्ता का कहना है कि सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है, जिन्होंने मेरे प्रयासों में साथ दिया।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें