सम्मनपुर के रुकुंदीपुर गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान प्रताप राजभर के घर के प
हजपुरा। सम्मनपुर के रुकुंदीपुर गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान प्रताप राजभर के घर के पास शीशम का पेड़ एलटी लाइन पर गिर गया। तार टूटने से कई घरों की बिजली करीब ढाई घंटे बंद रही। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने सिकंदरपुर फीडर बंद कराया और टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डाल काटकर हटाई गई फिर टूटे तारों की मरम्मत की गई। समय पर फीडर बंद होने से टूटे तारों से दुर्घटना होने से बच गई। विद्युत उपकेंद्र कल्याणपुर के जेई अंबिका प्रसाद ने बताया कि विद्युतकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। टूटे तारों की मरम्मत कराकर प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।