मुख्य आयोजन में लखनऊ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनका लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, लेकिन स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई जाएगी।
अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण यहां आयोजित समारोह में दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा करेंगे। श्री वर्मा जमुनीपुर व इंजीनियरिंग कालेज में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास भी करेंगे।
जलालपुर में बने 132 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा जलालपुर तहसील स्तरीय बिजली घर का लोकार्पण जलालपुर विधायक शेरबहादुर सिंह द्वारा किया जाएगा। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के यादवनगर में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी समारोहपूर्वक करेंगे।
टांडा के खासपुर व किछौछा में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास विधायक अजीमुलहक पहलवान तथा आलापुर तहसील के न्यौरी मे बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास विधायक भीमप्रसाद सोनकर द्वारा किया जाएगा। यहां इन सभी जगहों पर होने वाले आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।