फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, 30 हजार आबादी प्रभावित

Fri, 15 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जिला मुख्यालय की लगभग 30 हजार आबादी 32 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रही। इससे सैकड़ों घरों में पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि की स्थिति बन गई। इन्वर्टर व अन्य उपकरण जवाब दे जाने से उमस भरी गर्मी में लोग गुरुवार को पूरी रात बेहाल रहे।
विज्ञापन


घरेलू कामकाज तो प्रभावित हुए ही तमाम लघु उद्योग-धंधों पर भी इसका व्यापक असर दिखा। इस बीच उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के रवैये को लेकर कड़ा आक्रोश भी दिखा। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह मरैला उपकेंद्र को होने वाली विद्युत आपूर्ति लाइन में गड़बड़ी उत्पन्न हो गई।

इससे एक तरफ जहां जिला मुख्यालय के एक चौथाई भाग की आपूर्ति ठप हो गई तो वहीं एक दर्जन से अधिक गांव भी प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू किए तो बताया गया कि देर शाम तक खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


देर शाम तक जब खराबी ठीक नहीं हुई तो जिला मुख्यालय के प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश फैलने लगा। उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह कि जानकारी होने के बावजूद फाल्ट ठीक कराने की सुध नहीं ली गई।

 उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए जिला मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों को अकबरपुर फीडर से जोड़कर बिजली उपलब्ध करा दी गई लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों के 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

शुक्रवार सुबह भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया। शहरी क्षेत्र के लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या कार्यालय व स्कूल जाने वालों के समक्ष खड़ी हो गई।

गुरुवार पूरा दिन व पूरी रात विद्युत आपूर्ति से वंचित रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार का दिन बीताना कठिन हो रहा था। तेज उमस के बीच न तो उन्हें पंखे व कूलर की सुविधा मिल पा रही थी और न ही पेयजल का प्रबंध हो पा रहा था।

जिनके घरों में हैंडपंप था, उन्हें तो फिर भी कुछ सहूलियत रही लेकिन अन्य उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए काफी परेशान होना पड़ा। शाम छह बजे तक भी विद्युत बहाल नहीं हो पाई थी। 

अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि पहले 33 केवी विद्युत लाइन में गड़बड़ी आने से बाधा हुई। इसके बाद मरैला फीडर से आने वाली लाइन में व्यवधान आ गया। अब गड़बड़ी दूर कर ली गई है। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें