फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब से पहुंची आठ ट्रेन, निरस्त रही दीनदयाल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने के साथ ही रविवार को आठ अन्य ट्रेनें दो से साढ़े सात घंटे विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5:02 पर आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस एक बार फिर रविवार को निरस्त रही। इससे संबंधित यात्रियों को दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा गोहाटी द्वारिका डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:39 बजे से साढ़े सात घंटा, मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:35 बजे से साढ़े पांच घंटा, राजेंद्रनगर टर्मिनल डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 8:39 बजे से छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस सुबह 10:25 बजे से दो घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:24 बजे से साढ़े पांच घंटा, दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:16 बजे से तीन घंटा, आनंद विहार टर्मिनल अप एक्सप्रेस अपराह्न 2:22 बजे से छह घंटा व सरयू-यमुना अप एक्सप्रेस रात 9:10 बजे से चार घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के सुचारु संचालन को लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें