फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पटरी पर लौटने लगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
रामलाल रघुनाथ वर्मा इंटर कॉलेज सुलेमपुर के पास टूटा बिजली खंभा। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट आई है। अकबरपुर के बैरमपुर बरवा, साउथ वेस्ट, कुर्की और सद्दरपुर जैसे इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई है। हालांकि, बसखारी के मसड़ा और मकोईया के कई इलाकों में बुधवार शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अशरफनगर, रामजानकी नगर और मुख्तार नगर में कई दिनों से बिजली गुल रहने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बिजलीकर्मियों ने मंगलवार देर रात आपूर्ति सुचारू करा दी। टांडा, राजेसुल्तानपुर, बेवाना सहित अन्य इलाकों में अभी भी कई गांवों में टूटे बिजली के खंभे नहीं बदले जा सके हैं। इसका कारण खंभों की कमी बताया जा रहा है।
विभाग द्वारा पहले 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों के टूटे खंभों को बदलने को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके बाद अन्य गांवों और क्षेत्रों में टूटे खंभों को ठीक कराया जाएगा। बेवाना के मानिकपुर के कंधरपुर गांव में मंगलवार को एक 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे वहां संचालित 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। बुधवार शाम पांच बजे तक इस खराबी को दूर नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

सुलेमपुर के रामलाल रघुनाथ वर्मा इंटर कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से बुधवार को 11 हजार बिजली खंभा टूटने से क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बिजली विभाग के कर्मचारी खंभा बदलने का कार्य करा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली खंभों की कोई कमी नहीं है और आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश और आंधी से हुए फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई है। यदि कहीं अभी भी बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हुई है, तो उपभोक्ता संबंधित बिजली घर पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें