अंबेडकरनगर। पावर कॉर्पोरेशन ने अकबरपुर क्षेत्र में जर्जर खंभे व तार बदलने जाने से करीब 40 हजार की आबादी को सुचारु बिजली मिल सकेगी। इसके साथ एबीसी केबल लगाए जाने से बिजली चोरी रोकने में मदद मिलेगी।
जिले में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए जर्जर तारों व खंभों को बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। रीवैंप योजना के तहत पहले चरण में कई गांवों में खंभे व तार बदले गए। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के उकरा, ईश्वरपुर, महावां, करमुलहा, जगदीशपुर, किरौनी, हासिमगढ़, कोटवा महमदपुर, छितूनी, बिहसपारा सहित 37 गांव में जर्जर तार व खंभे बदल जा चुके हैं।
इससे इन गांवों की 40 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति में बाधा परेशान नहीं करेगी। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि प्रथम चरण में गांवों में तार व खंभे बदले गए हैं। इन गांवों में जल्द ही स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे। बताया कि अगले चरण के काम के लिए गांवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।