फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश में घंटों गुल रही बिजली

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में टूटे बिजली खंभे को जेसीबी की मदद से ठीक करते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। आंधी में करीब 15 बिजली के खंभे और तार टूटने से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


अकबरपुर-टांडा मार्ग के दहीरपुर में बिजली का खंभा टूटने से वीआईपी बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते दहीरपुर, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, रगड़गंज समेत करीब 10 मोहल्लों में शाम चार बजे से बिजली गुल रही। आपूर्ति शाम सात बजे बहाल हो सकी।

बैरमपुर बरवां बिजलीघर के कई स्थानों पर तार टूटने से मीरानपुर, मिर्जापुर, तमसा मार्ग, अयोध्या मार्ग और फायर स्टेशन कॉलोनी समेत करीब 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। महरूआ के चक्रसेनपुर गांव में 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे पतौना, मंसापुर, वेस्ट फीडर और रामबाबा समेत छह बिजलीघरों से जुड़े करीब 80 गांवों की आपूर्ति दोपहर से ठप रही। रात आठ बजे तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


रगड़गंज निवासी रामकुमार ने बताया कि बिजली का खंभा टूटने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। महरूआ के राममिलन वर्मा ने बताया कि रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। तेंदुआईकला बिजलीघर से संचालित लाइन पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से 20 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

जेई रमेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने के लिए लगाया गया है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। जलालपुर, आलापुर और कोटवा महमदपुर समेत अन्य इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजलीकर्मियों की टीमें फॉल्ट तलाशने और मरम्मत में जुटी रहीं। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें