फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जमुनीपुर के 20 गांवों में बिजली गुल, शहरवासी भी हुए परेशान

Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जमुनीपुर क्षेत्र में बिजली के तार पर गिरी डाल।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के जमुनीपुर क्षेत्र में बुधवार रात इंसुलेटर जलने और पेड़ की डाल गिरने से लगभग 20 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। बृहस्पतिवार भोर पांच बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। यह बाधा करीब छह घंटे तक बनी रही, जिससे उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

कोटवा महमदपुर ट्रांसमिशन के जमुनीपुर बिजली घर से इन गांवों को बिजली मिलती है। बुधवार रात करीब 11 बजे जमुनीपुर नहर के पास इंसुलेटर फुंक गया, जिससे बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मी फाल्ट का पता लगाने में जुटे थे, पर तुरंत समस्या नहीं मिली। रात एक बजे सेखपुरा के पास बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। बिजलीकर्मियों ने पहले इंसुलेटर ठीक किया, फिर टूटी डाल हटाई। कई घंटों की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक हुआ। बैरमपुर बरवा बिजली घर से अकबरपुर शहरी क्षेत्र को मिलने वाली बिजली भी पूरी रात प्रभावित रही। रात करीब एक बजे बिजली गुल होने के बाद, लगभग आधे घंटे बाद डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, रात तीन बजे फिर से बिजली गुल हो गई, जो करीब 20 मिनट बाद सुचारू हो सकी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें