फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रातभर बिजली गुल, उमस में बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
कटरिया याकूबपुर में बिजली तार पर गिरी पेड़ की टहनियां। स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अकबरपुर, महरुआ, टांडा और आलापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई, जबकि कुछ क्षेत्रों में घंटों आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

अकबरपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के कटरिया याकूबपुर के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जोलहिया, शेखपुरा, कांशीराम आवास और कटरिया की बिजली गुल हो गई। फाॅल्ट ठीक न होने के कारण पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे करीब तीन हजार की आबादी को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। बिजली न रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
महरुआ उपकेंद्र से नसीरपुर, पतौना, वेस्ट, महरुआ समेत छह फीडरों के जरिये 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार भोर करीब तीन बजे बिजलीघर की इनकमिंग केबल में फाल्ट आने से इन क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे उपभोक्ताओं की नींद प्रभावित हुई और उमस में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र में कटौती के साथ ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। इसका असर बुनकर उद्योग पर भी पड़ा। वहीं, आलापुर क्षेत्र में भी अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लगातार कटौती और फाल्ट के कारण ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
उपभोक्ताओं का दर्द
फोटो 50
रातभर नहीं आई बिजली
जोलहिया निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि रात करीब 11 बजे बिजली फाॅल्ट होने के बाद पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गर्मी के कारण उन्हें रातभर जागकर गुजारनी पड़ी। विभागीय अधिकारियों को फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
फोटो 51
कांशीराम आवास, कटरिया याकूबपुर निवासी मनोकानिका पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी रात में फाल्ट ठीक नहीं करा सके। इससे पूरी रात गर्मी और मच्छरों से परेशान होना पड़ा। बिजलीकर्मियों ने लाइनमैन की कमी का हवाला देते हुए रात में फाॅल्ट ठीक कराने में असमर्थता जताई।
वर्जन
तत्काल होती है कार्रवाई
शहर में बिजली आपूर्ति बेहतर है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुधार हुआ है। जिन क्षेत्रों में फाॅल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई, वहां जानकारी मिलते ही टीमें मौके पर भेजकर सुधार कार्य कराया जा रहा है। लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। - रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें