कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव व्यापारियों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रतीकात्मक रूप से पूजन सामग्री भेंट की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव व्यापारियों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। उनका कहना था कि इससे छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने और यूपीआई भुगतान व्यवस्था को पहले की तरह सरल, सुलभ एवं सुगम बनाए रखने की मांग की।
प्रदर्शन में विशाल वर्मा, राजबहादुर मिश्रा, ज्ञानेंद्र पाठक, कुलदीप उपाध्याय, मिसबाहुदीन, संजय यादव, दद्दू गुप्ता, लाल मुहम्मद, दीपांशु मौर्य, आशीष सोनकर, राजीव गुप्ता और अशोक सत्यार्थी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।