फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अकबरपुर-बसखारी मुख्य मार्ग के खिद्दिरपुर में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सड़क पर लगा जाम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिन से बिजली गुल होने से परेशान ग्रामीणों का सोमवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। अकबरपुर-बसखारी मुख्य मार्ग के खिद्दिरपुर मुबारकपुर डैय्याडीह में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पेड़ की डाल रखकर मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाॅल्ट ठीक कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिन पहले आंधी-पानी के दौरान क्षेत्र में कई बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। इसके बाद से ही बिजली आपूर्ति ठप है। तीन दिन बीतने के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं होने से लोगों को पेयजल समेत रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही थी। लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
उधर, आंधी-पानी से जिले की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मौसम साफ होने के बाद विद्युत विभाग ने करीब 80 प्रतिशत क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर ली, लेकिन करीब 20 प्रतिशत इलाकों में सोमवार देर शाम तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी। कई स्थानों पर 48 से 50 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि क्षेत्र में केबल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बिजलीकर्मियों को मौके पर भेजकर फाॅल्ट ठीक कराने का काम कराया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में अभी भी बिजली गुल
आंधी-पानी से जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों में 80 से अधिक खंभे, 15 ट्रांसफार्मर और करीब 20 किलोमीटर बिजली लाइन खराब हो गई थी। बिजलीकर्मी इसको ठीक करने में जुटे हैं। मरैला उपकेंद्र में अभी भी बड़ी आबादी की बिजली गुल है। सुलेमपुर संवाद के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर से संचालित सुलेमपुर व हीरापुर फीडर की बिजली आधी पानी से गुल हुई थी। इन दोनों फील्डरों के सोनहन, साबुकपुर, दौलतपुर, सिसवा, मिश्रौलिया, रामपुर ,फूलपुर आदि गांव में अभी भी टूटे तार व बिजली खंबे लगाए नहीं जा सके हैं। इसके चलते इन गांव में आपूर्ति सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता अंकितराज ने बताया कि जगह-जगह विद्युत तार व खंभे क्षतिग्रस्त हैं। कोशिश की जा रही है की जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाए। जलालपुर संवाद के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र नेवादा में बिजली सामान्य हो गई है, लेकिन कई जगह टूटे बिजली खंभों को लगाने व तार जोड़ने का कार्य कराया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र रफीगंज में तीन दिनों बाद विद्युत सप्लाई सामान्य हुई। विद्युत उपकेंद्र भीटी, सेनपुर महरुआ से रोस्टर के अनुसार आपूर्ति जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें