फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक सवारों को बचाने में खेत में उतरी स्कूल बस

विज्ञापन
आलापुर के मोलना रसूलपुर के निकट लिंक मार्ग पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर सड़क से न
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के मोलना रसूलपुर के निकट लिंक मार्ग पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज सिपाह रामनगर की स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
विज्ञापन

लिंक मार्ग पर कुछ बाइक सवार खड़े थे। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक जितेंद्र कुमार ने बस को किनारे किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह खेत और नाली में जा पहुंची। चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। बस में सवार 23 बच्चे और चालक सुरक्षित रहे। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। अचानक हुई घटना से बच्चों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। विद्यालय प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा ने बताया कि रास्ते में खड़े बाइक सवार को बचाने के दौरान बस सड़क से नीचे चली गई। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें