फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गड्ढों ने रोकी गांव के विकास की रफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी के महावत का पूरा दरवन गांव में भरा पानी।
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के महावत का पूरा दरवन गांव की मुख्य सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि गाड़ी तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा रहता है और कीचड़ से रास्ता दलदल बन चुका है। नालियां महीनों से जाम पड़ी हैं और पानी का निकास न होने से हर घर के सामने गंदा पानी ठहर गया है। मच्छरों की भरमार और दुर्गंध से लोग बेहाल हैं। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नियमित सफाई न होने से कचरा खुले में सड़ रहा है। गलियों के कोनों में गंदगी का ढेर लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद न तो सफाईकर्मी समय से आते हैं और न ही कोई स्थायी समाधान निकलता है।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने रोका दिया था टीकाकरण

इस गांव में खराब सड़क और मुख्य मार्ग पर जलभराव व गंदगी के कारण बुधवार को 18 परिवारों ने अपने बच्चों का टीकाकरण रोक दिया था। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को टीके लगाए। एसडीएम ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर जलभराव और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और खराब सड़क का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।



सड़क बनी मुसीबत

गांव की सड़क ऐसी हो गई है कि गाड़ी तो छोड़िए, पैदल भी निकलना खतरे से खाली नहीं है। बारिश में तो पूरा रास्ता तालाब जैसा हो जाता है। - मोहम्मद आदिल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्गंध से जीना दूभर



नाली जाम होने से घर के सामने ही गंदा पानी भरा है। दुर्गंध और मच्छरों से जीना दूभर हो गया है। बच्चों को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी है। - रमाकांत

शिकायत की कोई सुनवाई नहीं

सफाई लंबे समय से नहीं हुई। गली-कूचे कचरे से भर गए हैं। हम लोग बार-बार शिकायत करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। - मजनू







ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लिया गया है। नालियों की सफाई और गंदगी हटाने के लिए टीम लगाई जाएगी। - हौंसिला प्रसाद, बीडीओ कटेहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें