अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम दो सगी बहनों के शव पंखे के हुक से बने फंदे के सहारे लटकते मिलने के मामले की सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का कारण हैंगिंग निकला है। पुलिस ने इस रिपोर्ट को संदिग्ध बताते हुए सीएमओ से दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
जलालपुर क्षेत्र के निजी विद्यालय के शिक्षक की बड़ी और छोटी बेटी के शव 17 मई की शाम फंदे से लटकते मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दोनों के शव छत पर बने कमरे में मिले थे। बताया जा रहा है कि पिता सुबह विद्यालय चले गए थे। घर पर पत्नी और उनकी मां और चार वर्ष का बेटा था। दोपहर में वापस लौटने के पर घर में बेटियों को न देख पत्नी से बेटियों के बारे में पूछा तो पत्नी ने छत पर होने की बात बताई थी। इसके बाद पिता सीधे छत पर चले गए थे। वहां दोनों किसी से मोबाइल पर बात करती मिली थीं।
पिता ने उनके पास से मोबाइल बरामद किया था। इस पर दोनों को फटकार लगाई थी। तब दोनों ने उनको मोबाइल कुछ लड़कोंं ने जबरन देने की बताई थी। यह भी बताया कि मोबाइल न लेने पर उनके पिता को जान से मारने की धमकी भी लड़कोंं ने दी थी। छोटी बेटी की तबियत खराब होने पर उसे जाफरगंज लेने जाने के बात कहते हुए वापस आने पर थाने पर चलकर तहरीर देने की बात बाजार चले गए थे।
सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आने पर रिपोर्ट की जांच सीएमओ से दोबारा कराने का अनुरोध किया गया है। मंगलवार को रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।