फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर डिपो को मिले 17 महिला संविदा परिचालक

Mon, 19 May 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर डिपो में खड़ी रोडवेज बसें।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाएं रोडवेज बसों के संचालन की कमान संभालेंगी। इसके लिए अकबरपुर डिपो को 17 महिला परिचालक चयनित हुईं हैं। इन्हें जल्द नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों परिवहन निगम की ओर से महिलाओं से संविदा पर परिचालक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। परिचालकों की कमी पूरा करने के लिए आठ अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन अयोध्या क्षेत्र में किया गया था। इस पर जिले से करीब 25 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से तय मानक पर खरी उतने वाली 17 महिलाओं का चयन परिचालक पद पर हुआ है।
संविदा कंडक्टरों को तय दो रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। महिलाओं को उनके गृह जिले के तहत आने वाले डिपो में ही नियुक्त किया गया है। नियुक्ति मिलने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित महिलाओं में रोली वर्मा, शैली, दीप्ति, कुमकुम, शिवानी सक्सेना, गुंजा, नैंसी सोनी, पुष्पा, श्वेतारानी, नमिता पटेल, रीमा वर्मा, मंजू वर्मा, प्रेमलता, इंद्रकला राजभर, नीरज, संध्या भारती, काजल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो को 17 महिला संविदा परिचालक मिले हैं। नियुक्ति मिलने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे परिचालकों की कमी में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें