फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक्स पर पोस्ट कर एडीएम पर लगाया चार लाख घूस मांगने का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली इलाके के एक युवक ने एक्स पर पोस्ट कर यूपीडा के नाम जमीन बैनामा कराने के लिए एडीएम पर चार लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया। मामले में तहसीलदार जलालपुर ने युवक पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पूरा मामला यूपीडा की ओर से संचालित औद्योगिक गलियारा परियोजना नाली नलकूप सर्विस मार्ग से जुड़ा है। तहसीलदार जलालपुर ने गाटा संख्या 914 व 903 ग्राम अजमलपुर राजस्व अभिलेख खतौनी में नाली नलकूप सर्विस मार्ग के रूप में दर्ज है, जबकि गाटा संख्या 820, 2218 व 2250 ग्राम नूरपुर कला राजस्व अभिलेख खतौनी में सर्विस रोड मय नाली खाते में दर्ज है।
ग्राम अजमलपुर व नूरपुर में कई जमीनों का बैनामा औद्योगिक गलियारा परियोजना के पक्ष में कराया जाना है। इसकी रिपोर्ट लगाते हुए तहसीलदार जलालपुर पदमेश श्रीवास्तव ने रिपोर्ट एडीएम/नोडल अधिकारी यूपीडा को पत्र भेजा है। इसी पत्र का हवाला देते हुए वरुण शुक्ला नाम व्यक्ति ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया है कि तहसीलदार जलालपुर ने रिपोर्ट लगाई है कि खेत में सड़क है, फिर भी एडीएम अंबेडकरनगर चार लाख रुपये घूस लेने के लिए रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने की भी मांग की है। इससे पूर्व भी कई बार पोस्ट की जा चुकी है। इस प्रकरण की जानकारी होने पर तहसीलदार ने जलालपुर कोतवाली में वरुण शुक्ला के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने पुलिस को दिए गए पत्र में बताया कि यूपीडा संबंधित बैनामों के लिए तहसीलदार या नायब तहसीलदार नामित अधिकारी होते हैं। यहां नायब तहसील भियांव नामित अधिकारी हैं। वरुण ने निराधार पोस्ट कर शासन प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें