फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से निपटने के लिए चार करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा फेकल ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदूषण नियंत्रण के मामले में जिले के लिए बढ़ी खुशखबरी है। शासन की अनुमति के बाद अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर कोडऱा में जिले का पहला फेकल ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। यहां शौचालय के टैंक से निकलने वाले मलबे से जैविक खाद बनाई जाएगी। 6600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चार करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से जल निगम द्वारा प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। प्लांट के लिए चयनित भूमि के अधिग्रहण के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। ऐसे में जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने की दिशा में अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। शासन की संस्तुति के बाद अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर कोडऱा में चार करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से फेकल ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन कर 6600 वर्ग मीटर भूमि को अधिग्रहीत भी कर लिया गया है। प्लांट का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो सके, इसके लिए बीते दिनों शासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल निगम को निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ऐसे में अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा मिर्जापुर कोडऱा में बनाया जाने वाला यह प्लांट जिले का पहला प्लांट होगा।
अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका सुरेश मौर्या ने बताया कि इस प्लांट में जैविक खाद के निर्माण का कार्य किया जाएगा। कहा कि शौचालय के सेफ्टी टैंक भरने के बाद उसके मलबे को नगर पालिका के टैंक में भरकर उसे प्लांट ले जाया जाएगा, जहां उसे फिल्टर कर जैविक खाद बनाई जाएगी। कहा कि अक्सर देखा गया है कि टैंक से निकलने वाले मल को नाली, नाले व नदियों में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन

इससे प्रदूषण फैलता है। इससे विभिन्न प्रकार के रोग फैलते हैं। इसी को देखते हुए इस प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। उधर, कार्यदायी संस्था जलनिगम के अधिशाषी अभियंता बाकर हुसैन ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन से धन की उपलब्धता होते ही प्लांट का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें