फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नौ नए मरीज आए सामने, 112 का चल रहा इलाज

विज्ञापन
फोटो 16, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मात्र नौ मामले सामने आए। जिले में अब तक 1628 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 112 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीते चार दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1628 हो गई है। उन्होंने बताया कि 112 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 1483 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। सीएमओ ने कहा कि सभी को शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। ऐसा करने से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। कहा कि मंगलवार को जिन क्षेत्रों से संक्रमण के नए मामले सामने आए, वहां सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें