फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह बीच में रुका मतदान

Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगहों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच विवाद की भी खबरें सामने आयीं। फरीदपुर कला मतदान केन्द्र पर मतदाताओं ने इसलिए मतदान रोक दिया, क्योंकि बीते दिनों गांव के एक युवक की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के बाद हुई घटना को लेकर कुछ गिरफ्तारियां की थी।
विज्ञापन


इसी के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया, और इसके बाद मतदान शुरु हुआ। मीठेपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुए विवाद की सूचना पर एडीएम रामसूरत पांडेय व एएसपी पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे।

रसूलपुर नवीन पोलिंग बूथ के बाहर जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी व ग्राम प्रधान के बीच फर्जी मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इससे यहां लगभग आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यहां भी पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया तब जाकर मतदान शुरु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें