फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम न होने से मायूस लौटे मतदाता

Sat, 17 Oct 2015 10:32 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं कई ऐसे भी मामले सामने आए कि उनके पूरे परिवार का ही नाम सूची से गायब कर दिया गया है। ऐसे में वे मतदान केन्द्र पर तो पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


अकबरपुर विकास खंड के मतदान केन्द्र बनगांव डिहवा में मतदाता सीता देवी, अंजू कुमारी, रीता देवी, वीरबहादुर, उमा देवी, बविता, मनोज कुमार, प्रतिभा सिंह, रुचि, श्वेता, उर्मिला, रिचा व झब्बर सहित करीब दो दर्जन मतदाताओं का नाम सूची से गायब मिला। इससे मतदाताओं को बगैर वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा।

कई जगह इसे लेकर मतदाताओं ने आक्रोश भी जताया। इससे मतदानकर्मियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अरिया के निकट मिले रामलाल ने बताया कि इस मतदान केन्द्र पर कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, जबकि वे पहले भी मतदान करते रहे हैं। टांडा ब्लाक के भी कई मतदान केंद्रों पर इस तरह की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें