फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार की शाम संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। साथ ही मतदान के लिए न सिर्फ बूथ के सामने रस्सी, बल्कि मतपेटिका रखने के स्थान को कपड़े आदि से घेरने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे पहले बुधवार को गहमागहमी के बीच सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियाें के संबंधित मतदान केंद्रों की तरफ रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार देर शाम तक सभी 2754 पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों ने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान संबंधित तैयारियां शुरू कर दीं, जो देर रात तक जारी रहीं।
कर्मचारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार बूथों के सामने रस्सी बांधकर महिलाओं व पुरुषों के नाम की तख्ती भी लगाई। साथ ही मतपेटिका को भी सुरक्षित स्थान पर रखकर उसे कपड़े आदि से घेरने का कार्य रात में ही पूर्णकर लिया। इसके साथ ही अन्य जरूरी कार्य भी देर रात तक पूरी कर लिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों से बुधवार को सुबह पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान ज्यादातर ब्लॉक मुख्यालय पर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान आपाधापी रही। कटेहरी विकास खंड कार्यालय पर मात्र एक काउंटर होने के चलते पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य ब्लॉक मुख्यालय पर कहीं कर्मचारियों की कमी, तो कहीं वाहन समय पर न पहुंचने से पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को दिक्कतें हुईं।
कर्मचारियों का आरोप था कि ब्लॉक मुख्यालय पर पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। इससे भीषण गर्मी में दिक्कतें हुईं। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालयों पर सभी समुचित व्यवस्था की गई थी। पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदेय स्थल तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें