फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान की सफलता में पूरी मजबूती से जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में मौजूदा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सदस्यता अभियान 2019 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से जुटना होगा। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आम जनता के बीच जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। साथ ही सदस्यता अभियान 2019 अभियान में युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें। कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी में जिम्मेदारी सक्रिय व ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही सौंपी जाएगी। समय-समय पर पार्टी समीक्षा बैठक करती है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

ये विचार शनिवार को लोहिया भवन सभागार में आयोजित सदस्यता अभियान 2019 के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने व्यक्त किए। कहा कि भाजपा देश की सबसे पार्टी बन चुकी है। प्रदेश में पार्टी के एक करोड़ 80 लाख सदस्य हैं। पार्टी का उद्देश्य है कि इसमें कम से कम 20 प्रतिशत का इजाफा सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान के जरिए सदस्यों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि करनी है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में जुड़ना होगा। सक्रिय व ईमानदारी कार्यकर्ताओं को ही पार्टी महत्वपूर्ण दायित्वों को सौंपती है।
समय समय पर इसकी समीक्षा भी होती है। ऐसे में सभी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से सदस्यता अभियान की सफलता में जुटना होगा। कहा कि आम जनता के बीच जाएं, और जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताएं। इससे पहले उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि भाजपा महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी की रीतियों व नीतियों से युवा वर्ग काफी प्रभावित है। ऐसे में पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना आसान है। जानकारी दी कि पार्टी द्वारा चलाया जा रहा टोल फ्री नंबर पर मिस्डकाल देकर भी कोई भाजपा का सदस्य बन सकता है।
सदस्यता अभियान प्रमुख रणधीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं। पार्टी के उद्देश्य पर खरा उतरने के लिए तैयारियां मुकम्मल है। इस मौके पर पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल, जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राजितराम त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, दिनेश पाण्डेय, डॉ रजनीश, विमलेन्द्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें