फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने युवक को सरेआम बेल्ट से पीटा

Fri, 07 Aug 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आयी हैं। पीड़ित युवक ने परिवारीजनों के साथ शुक्रवार को एसपी पंकज से मिलकर कार्रवाई की गुहार की। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियौना गांव निवासी शुभम (19) पुत्र ओंकार शुक्रवार सुबह भाजपा  नेता कपिलदेव वर्मा के साथ अहिरौली बाजार गया था। वहां वह अहिरौली थाने के निकट स्थित एक दुकान पर बैठकर उनके साथ चाय पी रहा था। वहीं कुछ लोगों के बीच कांवर यात्रा को लेकर चर्चा चल रही  थी।

इसी बीच वहां बैठे एक सिपाही जौहरअली ने उन सभी से चुप रहने को कहा। उन पर लोगों ने आपस में बात जारी  रखी। आरोप है कि इस पर सिपाही भड़क गया और उसने शुभम को पीटना शुरू कर दिया। पैर व घूसों से मारने के साथ ही  खींचते हुए उसे थाने की तरफ ले गया, और बेल्ट से भी पिटाई की।
विज्ञापन


अन्य लोग वहां तमाशबीन बने रहे। साथ में गए कपिलदेव वर्मा ने किसी तरह मामला शांत  कराया।  वहां से वापस लौट कर उसने अपने परिवारीजनों को जानकारी दी। इससे परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि एसओ अहिरौली को पीड़ित ने पूरे प्रकरण से अवगत कराया, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इसके बाद पीड़ित ने परिवारीजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी पंकज से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले  को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
विज्ञापन


एसपी पंकज ने बताया कि प्रकरण उनके सामने आया था। उन्होंने जांच सीओे को सौंप दी है। वहां से जांच के बाद सामने आए तथ्यों के अनुरूप कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें