फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। मृत बच्ची पैदा होने के बाद प्रसूता की भी मौत के बाद मृतका के भाई की हत्या किए जाने की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर इब्राहिमपुर पुलिस ने दाहसंस्कार के लिए जा रहे शव को अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चिनगी पंडित का पूरा गांव का है। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी श्रीनरायन की 25 वर्षीय पत्नी शालिनी को प्रसव पीड़ा के बाद एक दिन पहले शनिवार 25 अप्रैल को पीएचसी उतरेथू में भर्ती कराया गया। वहां उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की तबियत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां बताया गया कि आईसीयू की सुविधा नहीं है। इसलिए उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। महिला के पति के मुंबई में होने के चलते सास व ससुर उसे लेकर जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचे। वहां भी आईसीयू की सुविधा न उपलब्ध होने का हवाला देते हुए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर वापस घर चले गए।
इस बीच सूरत में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रहे मृतका के भाई शैलेश पांडेय ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को दूरभाष पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया कि उसकी बहन की ससुरालीजन ने हत्या कर दी है और शव का दाहसंस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा है। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इब्राहिमपुर पुलिस को जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर एसओ संजय सिंह पुलिस टीम के साथ संबंधित गांव पहुंचे, तो बताया गया कि शव को दाहसंस्कार के लिए परिवारीजन ले गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने बहिया तालाब के निकट पहुंचकर अर्थी से शव उतार लिया। एसओ ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें