फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदहा मजगवां गांव में तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात है। रविवार को ग्रामीण का शव घर नहीं पहुंच सका था। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस टीम गांव में किसी प्रकार की विषम परिस्थिति न उत्पन्न हो, इसे लेकर पूरी तरह सतर्क है। घटना को लेकर पुलिस परिजनों से आवश्यक पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

संदहा मजगवां गांव में बीते गुरुवार को मामूली विवाद में सादिक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से रणविजय पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी थी। इसमें रणविजय पक्ष के रामशकल को गंभीर चोटें आ गई थीं। उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार देर शाम उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर में रामशकल की मौत हो गई। इसके बाद गांव में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। रविवार को भी गांव में पुलिसकर्मी तैनात रहे। रविवार को गांव शव पहुंचना था, लेकिन नही पहुंच सका।
एसओ राय साहब ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस टीम लगातार छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एक पक्ष के सादिक, इसरार खान, यूसुफ खान, इरशाद खान, दिलशाद खान, इसराइल खान समेत कुल 13 लोगों के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष के रणविजय मौर्य, रामशकल व विजय मौर्य समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें